प्रमोद ग्रोवर स्मृति जन कल्याण मंच
होशंगाबाद ( म.प्र. )
के
उद्देश्य एवं विधान
*******
1-
सामाजिक जीवन में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रभावों, अंधविश्वासों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता विकसित करने हेतु विभिन्न रचनात्मक उपाय तथा सामाजिक नवाचार प्रारंभ करना।
2-
सामूहिक विवाह, विधवा तथा अन्तर्जातीय विवाह के प्रयासों को प्रोत्साहन एवं निष्ठापूर्वक सहयोग देना।
3-
दहेज उन्मूलन अभियान प्रारंभ करना, दहेज प्रताड़ना वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करना एवं सजा दिलवाना ।
4-
भ्रूण हत्या के विस्र्द्ध गोष्ठियाँ करवाकर समाज में जागृति लाना।
5-
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं की स्थापना एवं संचालन।
6-
सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के निर्माण हेतु विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों, मतों के प्रति समादर तथा सभी वर्गो एवं धर्मो के उत्सवों में सहभागिता।
7-
राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीयता की भावना के विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
8-
सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित करना।
9-
भारतीय भाषाओं के प्रति समादर की भावना के साथ-साथ हिन्दी की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा हेतु रचनात्मक गतिविधियाँ।
10-
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करना।
11-
नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को उजागर करना।
12-
पर्यावरण जागरूकता अभियान संचालित करना।
13-
पॉलिथिन विरोधी अभियान संचालित करना।
14-
संस्थाओं में, झुग्गी झोपड़ियों में वृक्षारोपण करना।
15-
प्राकृतिक आपदाओं के समय शासन का सहयोग करना।
16-
महिला एवं बाल विकास की गतिविधियाँ एवं बालश्रम का उन्मूलन तथा बाल विकास एवं कल्याण के कार्य।
17-
वृद्ध आश्रम योजना में सहयोग देना।
18-
अपराधों की रोकथाम में शासन के साथ सहयोग हेतु स्वैच्छिक कार्य।
19-
ग्राम विकास के कार्यक्रम प्रारंभ करना एवं झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं संचालन।
20-
ग्राम विकास के कार्यक्रम प्रारंभ करना एवं झुग्गी झोपड़ी व गंदी बस्ती सुधार के कार्यक्रम।
21-
खेतिहर मजदूरों एवं मेहनतकश मजदूरों के उत्थान एवं कल्याण हेतु प्रयास।
22-
बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु आवश्यक प्रयास तथा शासन को सहयोग करना।
23-
जेल में कैदियों के सुधार हेतु प्रयास करना।
********
No comments:
Post a Comment